Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

धूम 4 में विलेन बन सकता है साउथ का "सिंघम"

Dhoom 4 Movie; Dhoom 4 Movie Villain:

कहा जाता है कि विलेन अगर दमदार होगा, तभी हीरो का हीरोइज्म और निखरकर दिखेगा। धूम फिल्म फ्रेंचाइज की अगर बात करें, तो काफी हद तक यह बात सच भी लगती है। इस फ्रेंचाइज फिल्म में उन कलाकारों ने विलेन के रोल निभाए हैं, जिन्होंने फिल्मों में हीरो वाली भूमिकाएं की हैं। जान अब्राहम, रितिक रोशन और आमिर खान ने धूम फ्रेंचाइज में विलेन का रोल बड़े ही स्टाइलिश तरीके से निभाया, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। काफी समय से इस फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म को लेकर बात चल रही है।

कई बार वह बातें खलनायक के रोल पर य आकर अटक जाती थीं। खबरें हैं कि धूम 4 के लिए विलेन मिल गया है।                          फिल्म से जुड़े सूत्रों के न अनुसार दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या खलनायक न की भूमिका निभा सकते हैं।                                  निर्माता आदित्य  चोपड़ा के साथ इस प्रोजेक्ट पर निर्देशक अयान मुखर्जी भी जुड़े हैं। फिल्म प्री-प्रोडक्शन के स्तर या पर है, जहां कास्ट को लेकर बातचीत जारी है। फिल्म में विलेन की कास्टिंग पर मेकर्स का ध्यान ज्यादा है, क्योंकि इस फ्रेंचाइज की सबसे चर्चा का विषय निगेटिव पात्र ही रहे हैं। सूर्या या धूम 4 के मेकर्स की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फिल्मी गलियारों के अनुसार सूर्या धूम 4 के विलेन बन सकते है।