Elon Musk Brain Computer Startup Neuralink For Humans:
अमेरिका, एलन मस्क ने एक बड़ा ऐलान किया है, जल्द ही एक और शख्स में न्यूरालिंक ब्रेन चिप इंप्लांट करने जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की थी और पहली बार किसी इंसान में सफलतापूर्वक इस चिप को इंप्लांट किया जा चुका है। उस शख्स का नाम नोलैंड आरबाग है, जो आजकल स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं.। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क के ब्रेन कंप्यूटर स्टार्टअप न्यूरालिंक अब जल्द ही डिवाइस को दूसरे व्यक्ति में इंप्लांट करने जा रही है।जानकारी कंपनी के टॉप एग्जीक्यूटडिव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी.
![]() |
Image -: Elon Musk |
पैरालाइज शख्स में हो चुका है ये चिप इंप्लांट :
एरिजोना के रहने वाले नोलैंड आरबाग पहले शख्स हैं, जिनके ब्रेन पर इस चिप को सफलता पूर्वक इंप्लांट किया था। वे पैरालाइज के शिकार है और 2016 से इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। उस शख्स ने सिर्फ दिमाग से कंप्यूटर माउस के कर्सर को कंट्रोल किया। साइंस फिक्शन मूवी में इस तरह की एक्टिविटी सुपर पावर होने पर ही की जा सकतीबिना हाथों के दिमाग से कर्सर को किया था नेविगेट।
एरिजोना के रहने वाले नोलैंड आरबाग की गर्दन के नीचे का शरीर पैरालाइज्ड है। ऐसे में वे अधिकतर समय व्हीलचेयर पर ही रहते थे। मस्क ने एक वीडियो शेयर किया था, उसमें दिखाया गया था कि कैसे नोलैंड अपने दिमाग में सोचकर एक कंप्यूटर पर गेम खेल रहे हैं। इसके लिए उन्हें अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है. यहां सिर्फ वे अपने दिमाग से पीसी माउस के कर्सर को नेविगेट कर सकते हैं।
![]() |
Image -: Elon Musk post on X about NEURALINK |
एलन मस्क को बड़ी उम्मीदें, और लोगों में होगा इंप्लांट
एलन मस्क ने बताया कि उन्हें इस साल के अंत तक नंबर बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा न्यूरालिंक के एक ऑफिसर ने बताया कि कंपनी खतरे को कम करने की कोशिश करती है. इसके लिए कुछ मेजरमेंट लिए जाते हैं, जिसमें स्कल स्कल्पिटिंग और शरीर में मौजूद ब्लड में कार्बन डिऑक्साइज कॉन्सेरेशन को घटाकर नॉर्मल किया जाता है है।
Social Plugin